संजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर में चोरी और अनियमितताओं का लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान पेटियों में चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजा भरत ने भगवान श्रीराम की चरण पादुकाएं रखकर अयोध्या का शासन किया, जबकि भाजपा से जुड़े लोग इन पादुकाओं को चुरा रहे हैं। इस मुद्दे पर उनके ट्वीट ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। जानें इस विवाद के पीछे की पूरी कहानी।
Jun 21, 2026, 15:18 IST
संजय सिंह का गंभीर आरोप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे, दान पेटियों और अन्य बेशकीमती वस्तुओं में कथित अनियमितताओं और चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि राजा भरत ने भगवान श्रीराम की चरण पादुकाएं रखकर 14 वर्षों तक अयोध्या का शासन किया, जबकि भाजपा से जुड़े लोग इन पादुकाओं को चुरा रहे हैं।
संजय सिंह का ट्वीट
एक राजा भरत थे जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की “पादुकायें” रखकर 14 वर्ष तक अयोध्या में राज किया।
एक भाजपाई हैं जिन्होंने प्रभु श्रीराम की पादुकायें हीं चोरी कर लीं। pic.twitter.com/R9gtY4eO6u— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 21, 2026