×

समाजवादी पार्टी का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

समाजवादी पार्टी की नगर इकाई ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष ने भाजपा पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया और एसआईआर को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
 

कालपी में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन


कालपी। समाजवादी पार्टी की नगर इकाई ने चुनाव आयोग का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने कहा कि यदि प्रशासन ने अखिलेश यादव पर उंगली उठाई, तो हम कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार फर्जी वोटिंग के जरिए सत्ता में आई है और पीडीए के लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे। कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य बाजार चौराहे पर लगभग एक घंटे तक भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद चुनाव आयोग का पुतला जलाया गया।



अजीत सिंह यादव ने चुनाव आयोग को भाजपा का सहयोगी बताते हुए आरोप लगाया कि फर्जी वोटिंग के माध्यम से भाजपा को जीत दिलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर को वापस लेने की मांग भी की। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संसद भवन से चुनाव आयोग की ओर बढ़ते समय भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के विरोध में सपा के नगर कालपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।


इस प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता अमर सिंह चन्देल, जमील अंसारी, उबैश पठान, दानिश समाजवादी, चंद्रपाल यादव, संतराम श्रीवास, शाहबाज सोना, यूनुस खान, सभासद दिनेश श्रीवास, शिवकुमार श्रीवास, कपिल शुक्ला, निजाम, आशिफ अख्तर, शिवलाल वर्मा, रामबाबू निषाद, अखिलेश निपनिया, अंकित गुप्ता, सौरभ यादव कुरहना, रामु महाराज, मंगल यादव, मोहित बाल्मीकी, शिवम यादव धमना, और सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।