×

सम्पूर्णम अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव निर्विरोध संपन्न

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इरोज सम्पूर्णम अपार्टमेंट में एसोसिएशन के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। सभी पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और नई कार्यकारिणी के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई। निवासियों ने इस प्रक्रिया को सामुदायिक एकता का उदाहरण बताया। जानें पूरी खबर में और क्या हुआ इस समारोह में।
 

निर्वाचन प्रक्रिया का सफल समापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: इरोज सम्पूर्णम, सेक्टर-2 में स्थित सम्पूर्णम अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (SAOA) के लिए वर्ष 2026-27 के चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से निर्विरोध संपन्न हुए। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों का निपटारा और नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी पदों के लिए प्राप्त वैध नामांकन की संख्या रिक्त पदों के बराबर थी, जिससे मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।


निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन नामित निर्वाचन अधिकारी श्री हरिशंकर त्रिपाठी (मत्स्य विभाग) की देखरेख में सफलतापूर्वक किया गया। सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद, उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में नवनिर्वाचित सदस्यों ने निर्वाचन अधिकारी के साथ सामूहिक और व्यक्तिगत छायाचित्र भी खिंचवाए।



निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में श्री नवनीत जुनेजा अध्यक्ष, श्री यशपाल सिंह भंडारी उपाध्यक्ष, श्री पंकज कुमार चौधरी सचिव और श्री अजीत कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती गुंजन मिश्रा, श्री दिलीप कुमार, श्री राजीव सिंह, श्री संजय शर्मा, सुश्री क्लैरिसा शान्तिसीली कुमार और श्रीमती प्रभदीप कालसी शामिल हैं।


निर्वाचन अधिकारी श्री हरिशंकर त्रिपाठी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सामूहिक सहभागिता के साथ कार्य करेगी, जिससे सोसायटी का समग्र विकास और निवासियों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम सोसायटी में बेहतर प्रबंधन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में सोसायटी के निवासी भी उपस्थित रहे। सभी ने निर्विरोध और शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे आपसी विश्वास, लोकतांत्रिक परंपराओं और सामुदायिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


अंत में, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सोसायटी के विकास, बेहतर रखरखाव, पारदर्शी प्रशासन, वित्तीय जवाबदेही और निवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सभी निवासियों के सहयोग से इरोज सम्पूर्णम को एक आदर्श और सुव्यवस्थित आवासीय परिसर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।