सहरसा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग, सभी यात्री सुरक्षित
सहरसा में ट्रेन में आग लगने की घटना
सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह लगभग 3 बजे समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 के इंजन और उससे जुड़े कोचों में आग लग गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी भी प्रकार के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पहुंची, तो उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते यह आग तीन बोगियों तक फैल गई। इस घटना के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे।
#बिहार #सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
रेलवे कर्मियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और… pic.twitter.com/L9IuStXWcH— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) August 3, 2026
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। समय पर सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। लगभग ढाई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुबह 6 बजे के बाद सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात सामान्य हो सका।