सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मिली अस्पताल से छुट्टी
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का अंत
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी, जिसके बाद मेदांता अस्पताल में दो केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में उन्होंने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद, वे महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद, वे लद्दाख लौटने की योजना बना रहे हैं।
सोनम वांगचुक ने कहा, 'पिछले पांच-छह वर्षों से हम लद्दाख में गांधीजी के अहिंसक तरीके को अपनाते आ रहे हैं और यह हमें बहुत प्रभावी लगा। हालांकि, मुझे संदेह था कि क्या यह तरीका राष्ट्रीय स्तर पर भी काम करेगा। लेकिन इस आंदोलन ने मेरा विश्वास और मजबूत किया है कि गांधीजी का मार्ग आज भी पूरे देश में उतना ही प्रभावी है और आने वाले कई वर्षों तक रहेगा।'