सिक्किम लॉटरी ने सरपंच को बनाया करोड़पति, गांव में खुशी का माहौल
सिक्किम राज्य की डियर प्रेस्टिज लॉटरी ने एक सरपंच को करोड़पति बना दिया है। लखविंदर सिंह, जो गाँव सरूप सिंह वाला के सरपंच हैं, ने ₹7 की टिकट पर ₹1 करोड़ का पुरस्कार जीता। इस जीत से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। जानें इस लॉटरी ड्रॉ के बारे में और कैसे लखविंदर सिंह ने अपना ईनामी टिकट क्लेम किया।
May 9, 2026, 20:28 IST
सिक्किम राज्य लॉटरी का बड़ा पुरस्कार
लुधियाना: सिक्किम राज्य की डियर प्रेस्टिज लॉटरी का ड्रॉ मंगलवार को गंगटोक में आयोजित किया गया। इस ड्रॉ में पहले पुरस्कार का टिकट नंबर 80क्-10379 घोषित किया गया, जिसकी राशि ₹1 करोड़ है। इस टिकट की कीमत केवल ₹7 थी।
यह टिकट जलालाबाद स्थित शाहजी लॉटरी द्वारा बेचा गया था, जो स्टॉकिस्ट एम. एस एजेसी फिरोजपुर से संबंधित है। इस टिकट के भाग्यशाली विजेता लखविंदर सिंह हैं, जो गाँव सरूप सिंह वाला के सरपंच हैं। इतनी बड़ी राशि जीतने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। श्री सिंह ने इसे परमात्मा की कृपा बताया। हाल ही में, लखविंदर सिंह ने अपना ईनामी टिकट लुधियाना में सिक्किम के नोडल अधिकारी को क्लेम के लिए जमा करवा दिया। इस अवसर पर सेलर और सब-स्टॉकिस्ट दोनों भी उपस्थित थे।