सीएम धामी ने हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर का शिलान्यास किया, कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री का हरिद्वार दौरा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार का दौरा किया, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने गंगा कॉरिडोर के लिए 235 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इसके बाद, उन्होंने सीसीआर भवन में कांवड़ मेले की तैयारी की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। सीएम धामी ने जगजीतपुर में भाजपा द्वारा आयोजित मेंगो पार्टी और किसान संवाद में भी भाग लिया।
कांवड़ मेले की तैयारियों पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ मेले में शिवभक्तों के स्वागत और उनकी यात्रा की सफलतापूर्वक तैयारी की समीक्षा की गई है। हरिद्वार में गंगाजल लेने वाले कांवड़ियों के लिए बिजली, पानी, सड़क, यातायात, सुरक्षा, घाटों की सफाई, शौचालय और पार्किंग की सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस बार महिलाओं के लिए अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे।
गंगा कॉरिडोर के विकास कार्य
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर से जुड़ी ₹235 करोड़ से अधिक लागत की तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। ये परियोजनाएँ हरिद्वार के समग्र विकास को नई गति देने के साथ-साथ आगामी कुंभ मेला-2027 एवं कांवड़ मेले के सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल आयोजन में भी… pic.twitter.com/kqd8ghHNRd
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 21, 2026
सीएम धामी ने कहा कि हरिद्वार के स्थानीय निवासी, साधु संत और सभी स्टेक होल्डर मिलकर शिवभक्तों का स्वागत करेंगे। उन्होंने कांवड़ियों से भी यात्रा के नियमों का पालन करने की अपील की।
स्थानीय विकास और रोजगार
सीएम धामी ने बताया कि हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तीन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया है। हरिद्वार एक आध्यात्मिक स्थल है, जहां सभी सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। गंगा कॉरिडोर के निर्माण से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा।
विकास कार्यों का विवरण
उत्तराखंड निवेश एवं आधारित संरचना बोर्ड द्वारा हरिद्वार में 235 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा। यह कार्य कई चरणों में होगा। रोडीबेलवाला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की लागत 58.84 करोड़, हरकी पैड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए 66.76 करोड़, उत्तरी हरकी पौड़ी के लिए 66.34 करोड़ और प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर विकास कार्य के लिए 43.25 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।