सीएम योगी ने वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
रानी अवंतीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई मातृभूमि के प्रति अपने समर्पण के लिए जानी जाती हैं। उनके अद्वितीय साहस और बलिदान के लिए हर भारतीय हमेशा श्रद्धा से नतमस्तक रहेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि बदायूं में रानी अवंतीबाई के नाम पर एक नई PAC इकाई का गठन किया गया है, जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहां रानी अवंतीबाई की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना का कार्य भी अंतिम चरण में है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की महान क्रांतिकारी रानी अवंतीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
वीरता की प्रतीक महान वीरांगना को नमन!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रानी अवंतीबाई मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली महान… pic.twitter.com/KzRDQ2sKN9
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 16, 2026
उन्होंने कहा कि आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 196वीं जयंती है। 1857 में उनकी आयु केवल 27 वर्ष थी। इतनी कम उम्र में उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने बलिदान से एक मिसाल कायम की। उनका बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
सीएम योगी ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी उन महान नायिकाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने जीवन का हर क्षण देश के लिए समर्पित किया। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने सभी संसाधनों को न्योछावर करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। रानी अवंतीबाई के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया गया। आज भी हर व्यक्ति श्रद्धा के साथ उनकी स्मृतियों को नमन करता है। उनके योगदान और बलिदान के लिए हर भारतीय नतमस्तक है।