सीजेपी के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन की अगुवाई करेंगे आजिंक्य शिंदे
दिल्ली में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। जैसे ही अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली पहुंचे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस बीच, देशभर से लोग दिल्ली की सड़कों पर इकट्ठा हो रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें जंतर मंतर जाने से रोक रही है। सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अब इस आंदोलन की अगुवाई आजिंक्य शिंदे करेंगे। शिंदे, जो महाराष्ट्र और आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े हुए हैं, सीजेपी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी हैं।
जब सीजेपी के नेता शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे, तो उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने विमान के भीतर जाकर उन्हें रोका, जब वे अपनी सीट से उठ भी नहीं पाए थे।
IMPORTANT
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP https://t.co/WSQ69mKfTV
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
दीपके ने हिरासत में लिए जाने से पहले कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए और अपने साथियों को संदेश भेजा। उनके हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद, उनका एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो उनके हैंडल से साझा किया गया। इस वीडियो में उन्होंने नए 'कप्तान' का नाम घोषित किया और कहा कि आजिंक्य शिंदे की अगुवाई में सभी को निर्देशों का पालन करना चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा- देश में तानाशाही जैसे हालात
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आपातकाल से भी बदतर है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी के शासन में हम तानाशाही के दौर में जी रहे हैं। सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी सरकार के डर को दर्शाती है।