सुप्रिया सुले ने लोकसभा में छात्रों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
सुप्रिया सुले का सरकार पर हमला
नई दिल्ली। लोकसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने छात्रों के मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विवाद अपनी जगह हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
सुप्रिया सुले ने जंतर-मंतर पर एक मां और उसके बच्चे की स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं भी एक मां हूं। राजनीतिक लड़ाई हम बाहर भी लड़ सकते हैं, लेकिन यहां छात्रों की बात हो रही है।' उन्होंने श्रीकांत शिंदे की स्पीच का हवाला देते हुए कहा कि आपकी सरकार की स्थिति कितनी खराब हो गई है। आपके सहयोगी भी मानते हैं कि अगर धर्मेंद्र प्रधान ने 15 दिन पहले इस्तीफा दिया होता, तो यह स्थिति नहीं होती।
सुप्रिया सुले ने शिक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठाए। जब उन्होंने कहा कि पहले पढ़ाई के लिए सुविधाएं थीं, तब ट्रेजरी बेंच से किसी ने कुछ कहा। उन्होंने जवाब दिया कि हम तो पढ़ाई के लिए सुविधाओं का उपयोग करते थे। उन्होंने जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज की एसआईटी जांच की मांग की और कहा कि अब यह सब नहीं चलेगा कि समोसा चीन के पैसे से और चाय पाकिस्तान के पैसे से आई है। उन्होंने महाराष्ट्र में पुलिस के सामने एक लड़की की वायरल तस्वीर का भी उल्लेख किया और कहा कि हमने उस लड़की को पढ़ाया है, और उसमें ताकत है।