सेवा भारती के नए जिला अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत
नए जिला अध्यक्ष का स्वागत समारोह
महराजगंज से रिपोर्ट :: सेवा भारती महराजगंज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष किशोर मद्धेशिया ने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सभासदों के साथ मिलकर उनके प्रतिष्ठान पर जाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बृजेश मणि त्रिपाठी ने किशोर मद्धेशिया को फूलों की माला पहनाई और मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बृजेश मणि त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा कि किशोर मद्धेशिया के नेतृत्व में सेवा भारती संगठन समाज सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा और जरूरतमंदों तक सेवा कार्यों की पहुंच और प्रभावी बनेगी।
किशोर मद्धेशिया ने मिले सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, जयप्रकाश मद्धेशिया, अभय कुमार सहित सेवा भारती के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।