सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, आधे फीसदी से अधिक की वृद्धि
कीमती धातुओं में तेजी
मुंबई : मंगलवार को कीमती धातुओं में एक शानदार उछाल देखने को मिला, जिसमें सोना और चांदी दोनों ने आधे फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 1,40,309 रुपए की तुलना में 640 रुपए की बढ़त के साथ 1,40,949 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।
शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में और तेजी आई। सुबह 9:47 बजे यह 742 रुपए या 0.53 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,41,051 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,40,796 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,41,294 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।
चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है।
चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 2,17,718 रुपए प्रति किलो की तुलना में 615 रुपए की बढ़त के साथ 2,18,333 रुपए प्रति किलो पर खुला।
खबर लिखे जाने तक, चांदी की कीमत 1,231 रुपए या 0.57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,18,949 रुपए प्रति किलो पर थी।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,17,923 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,19,289 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का कारोबार मिलाजुला रहा। कॉमेक्स पर सोना 0.45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,023 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.87 डॉलर प्रति औंस पर थी।
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी में निकट भविष्य में दबाव देखने को मिल सकता है, जिसका मुख्य कारण अमेरिकी बॉंड यील्ड का बढ़ना है।
अमेरिका के 10 साल के बॉंड की यील्ड 4.62 प्रतिशत, 30 साल के बॉंड की यील्ड 5.104 प्रतिशत और 5 साल के बॉंड की यील्ड 4.378 प्रतिशत पर पहुंच गई है।