स्वतंत्रता दिवस 2026: बॉलीवुड सितारों ने मनाया जश्न
स्वतंत्रता दिवस का जश्न
स्वतंत्रता दिवस 2026: आजादी के इस खास मौके पर, दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में जश्न का माहौल है। बॉलीवुड भी इस अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। कई प्रमुख सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो साझा कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने भारत को केवल एक देश नहीं, बल्कि हर भारतीय की पहचान बताया। अपने संदेश में उन्होंने देश की विविधता का उल्लेख करते हुए एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की बात कही। अनुपम खेर ने भारत के विकास और उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
भारत में और दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भारत सिर्फ़ हमारा देश नहीं, हमारी पहचान है। इसकी मिट्टी की खुशबू, अलग-अलग भाषाएँ, पहनावे, त्योहार, धर्म और परंपराएँ—सब अलग होकर भी हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं। यही भारत की सबसे… pic.twitter.com/ciDh53Pjle— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 14, 2026
अक्षय कुमार ने तिरंगे से संबंधित एक वीडियो साझा करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में उम्मीद, बेहतर भविष्य और तिरंगे की शान को बनाए रखने की कामना की। उनका संदेश देशभक्ति और सकारात्मकता से भरा हुआ था।
हमारे तिरंगे की शान यूँ ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आँख में एक बेहतर कल का सपना रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद! pic.twitter.com/ymenfpicLd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2026
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खास अंदाज में नजर आईं। उन्होंने साड़ी पहनकर तिरंगा लहराते हुए वीडियो साझा किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच भी साझा की।
अभिनेता सनी देओल ने भी इस मौके पर अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की वीडियो क्लिप साझा की और फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनकी पोस्ट में देश के इतिहास और आजादी से जुड़े भावनाएं देखने को मिलीं।
कुल मिलाकर, बॉलीवुड सितारों के इन संदेशों ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न को और भी खास बना दिया। सोशल मीडिया पर तिरंगे और देशभक्ति से जुड़ी पोस्ट के जरिए सितारे अपने अंदाज में देश के प्रति सम्मान और गर्व व्यक्त कर रहे हैं।