स्वतंत्रता दिवस पर नौतनवां में ध्वजारोहण समारोह
स्वतंत्रता दिवस का उत्सव
महराजगंज ब्यूरो: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवां नगर में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका कार्यालय, प्राथमिक विद्यालय, केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मधुबन इंटर कॉलेज और अगप मिशन स्कूल में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का गर्व और एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हम सभी उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाते हैं। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी को बनाए रखना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास में योगदान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, विशाल जायसवाल, राजकुमार गौड़, अवधेश चौबे, प्रमोद पाठक, नेबुलाल, विजय उपाध्याय, नीतेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विजय चौरसिया