हर घर तिरंगा अभियान: देशभक्ति का जश्न 2025 में
हर घर तिरंगा अभियान का महत्व
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान 2025 में पूरे देश में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराना और तिरंगे के प्रति गर्व, सम्मान और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की सभी इकाइयों में 09 से 12 अगस्त 2025 तक इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान की गतिविधियाँ
इस दौरान तिरंगा यात्राएं, साइकिल रैलियां, बाइक रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन-जागरूकता अभियान और जन-भागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में अधिकारियों, कार्मिकों, उनके परिवारों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रमों को जीवंत और प्रभावशाली बनाया गया।
तिरंगा फहराने की अपील
सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा
अभियान की व्यापकता सुनिश्चित करने के लिए इन गतिविधियों के फोटो और वीडियो आईटीबीपी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किए गए। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार अभियान से संबंधित फ्लेक्स और बैनर बल की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए। अभियान के समापन चरण में 13 से 15 अगस्त 2025 तक देशभर के हर घर, कार्यालय, संस्थान, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, देशभक्ति और जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
आईटीवीपी सभी अधिकारियों, उनके परिवारों और स्थानीय नागरिकों से अपील करता है कि वे इस अभियान में पूरे उत्साह से भाग लें और सुनिश्चित करें कि उनके घरों पर तिरंगा गर्व के साथ फहराया जाए, ताकि देशभक्ति का संदेश दूर-दूर तक पहुंचे, एकता मजबूत हो और तिरंगे का सम्मान सदैव बना रहे।