हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट: 8 जिलों में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। विभाग ने कल भी पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है।
तेज बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में सुबह 8 बजे तक तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। अंबाला में बारिश शुरू हो चुकी है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से 24% अधिक बारिश हुई है।
बारिश का आंकड़ा
कैथल और जींद में कम बारिश
प्रदेश में अब तक 274.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा 543.9 मिमी और यमुनानगर में 525.0 मिमी बारिश हुई है, जबकि कैथल में 140.2 मिमी और जींद में 143.7 मिमी बारिश हुई है।