×

हरियाणा में मानसून की दस्तक, अगले दो दिन में होगी भारी बारिश

हरियाणा में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मानसून की एंट्री और भारी बारिश की संभावना की सूचना दी है। पिछले 12 वर्षों में यह दूसरी बार है जब मानसून 48 घंटे की देरी से पहुंचा है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानें और क्या है मौसम का हाल और किन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
 

मौसम विभाग का अलर्ट: हरियाणा में बारिश की संभावना


चंडीगढ़: हरियाणा के निवासियों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। अगले दो दिनों में मानसून की एंट्री के साथ प्रदेश में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले 48 घंटों में पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा, जिसमें मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। आज गुरुवार को हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, करनाल, गुरुग्राम और फतेहाबाद में बारिश हुई है।


मानसून की देरी: 48 घंटे बाद पहुंचा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले 12 वर्षों में दूसरी बार है जब मानसून 48 घंटे की देरी से आया है। आमतौर पर हरियाणा में मानसून 29 जून को आता है। 2014 में भी यह 1 जुलाई को आया था। विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। 7 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


इन जिलों में बारिश की चेतावनी

अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पंचकूला और चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में तेज हवाएं चलने की संभावना है।


फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक डेरी की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें 30 भैंस और 8 गाय मलबे में दब गईं।