×

हरियाणा में मौसम परिवर्तन: बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना

हरियाणा में मौसम में बदलाव आ चुका है, जहां शुक्रवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 18 जून तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। 15 और 16 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। जानें और क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान और कैसे यह तापमान को प्रभावित कर सकता है।
 

हरियाणा में मौसम का मिजाज

हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार को दोपहर के समय कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून तक मौसम में परिवर्तनशीलता बनी रहेगी।


कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
13 जून, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में 18 जून तक मौसम सामान्यतः परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव और आंशिक बादलवाई के साथ धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। 15 और 16 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, 19 जून से प्रीमानसूनी हवाओं के आगमन से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
##########$$$####
डॉ. मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार