हिंदी दिवस पर जे.एम. इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया उत्सव
हिंदी दिवस का उत्सव
ग्रेटर नोएडा: जे.एम. इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था।
इस खास मौके पर छात्रों ने हिंदी दिवस के महत्व पर सुंदर और भावपूर्ण कविताएँ प्रस्तुत कीं। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने हिंदी के महत्व और इसके दैनिक जीवन में उपयोग पर विचार व्यक्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना खत्री ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
विद्यालय में 24 सितंबर को कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए समूह काव्य प्रतियोगिता और 25 सितंबर को कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थी इन कार्यक्रमों के लिए उत्साहपूर्वक तैयारी कर रहे हैं। यह आयोजन विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और मंचीय अभिव्यक्ति को विकसित करने में मदद करेगा।
“हिंदी है हमारी शान,
हिंदी से बढ़े भारत का मान।”