हिंदू रक्षा दल का कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन
नौतनवा में विरोध प्रदर्शन
नौतनवा नगर के गांधी चौक पर रविवार को हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ एक पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित देशविरोधी गतिविधियों और देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों के आरोपों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व हिंदू रक्षा दल के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी ने किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। सोनी ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शन में रामप्रीत कनौजिया, अभय जायसवाल, अमन पहलवान, अभिषेक मौर्य, प्रदीप यादव, देवेश साहनी, धर्मेंद्र यादव, विपिन पटवा, नैतिक थापा, अमन चौधरी, अभिषेक, रिशु गुप्ता, छोटू और वरुण सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट