हिमाचल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने की चार तस्करों की गिरफ्तारी
हिमाचल समाचार: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सिरमौर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच इकाई (SIU) नाहन ने एक मामले में 11.54 ग्राम स्मैक और दूसरे में 1 किलो 125 ग्राम चरस बरामद किया है.
स्मैक के साथ दो युवकों की गिरफ्तारी
SIU नाहन की टीम ने सैनवाला, मोगीनंद और कालाअंब क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त की कि दो युवक मोगीनंद और कालाअंब में चिट्टा बेचने का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों युवकों की तलाशी ली, जिसमें 11.54 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
दूसरे मामले में चरस की बरामदगी
दूसरी घटना में, SIU नाहन की टीम सतौन बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी, जब उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग शिलाई और सतौन में चरस बेचने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली, जिसमें 1 किलो 125 ग्राम चरस बरामद हुआ। उन्हें भी गिरफ्तार कर ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण पाने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.