हॉली क्रॉस स्कूल के छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
विद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्राएं
महराजगंज से रिपोर्ट: इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में हॉली क्रॉस स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में छात्रा धायत्री मद्धेशिया ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल बना रहा।
विद्यालय की प्रिंसिपल विमला मेरी जोसेफ ने धायत्री को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। धायत्री ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि उनके पिता उमेश चंद मद्धेशिया एक पत्रकार हैं और उनकी माता गृहणी हैं। उन्होंने आगे बताया कि वह ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञान वर्ग में रेहान खान, सुपुत्र नसीम खान ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉपर का स्थान हासिल किया।
विज्ञान वर्ग के टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राएं:
सत्यम मिश्रा – 90%
गौरी गुप्ता – 88.25%
उज्जवल द्विवेदी – 88.25%
वैष्णवी कांदू – 87.75%
विनीत सिंह – 86.75%
सर्वग्य जायसवाल – 86.5%
सरितोष जायसवाल – 86.25%
गुलाम मोहम्मद – 86.25%
अथर्व श्रीवास्तव – 86.25%
अनवेषा सिंह – 85.5%
युवराज गुप्ता – 83.5%
अंजली भंडारी – 83.25%
इन सभी मेधावी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।