×

IBPS में क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 2026 में क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा की तिथियाँ भी निर्धारित की गई हैं। जानें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।
 

IBPS भर्ती 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर


IBPS भर्ती 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने सरकारी बैंकों में क्लर्क के लिए 11,403 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जा सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।


परीक्षा की तिथियाँ

प्रीलिम्स परीक्षा: 10 और 11 अक्टूबर, 2026


मेन्स परीक्षा: 27 दिसंबर 2026


शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।


आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष


अधिकतम आयु: 28 वर्ष


विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।


अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति: 5 वर्ष की छूट


ओबीसी: 3 वर्ष की छूट


आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 के अनुसार की जाएगी।


वेतन

24,050 से 64,480 रुपये प्रति माह।


चयन प्रक्रिया

प्रीलिम्स परीक्षा


मेंस परीक्षा


स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण।


परीक्षा शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 850 रुपये


एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (ESM) और DESM वर्ग के उम्मीदवार: 175 रुपये।


जरूरी दस्तावेज


  • स्नातक की मार्कशीट

  • उम्मीदवार का आधार कार्ड

  • जाति प्रमाण पत्र

  • स्थायी निवासी प्रमाण पत्र

  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी

  • पासपोर्ट साइज फोटो पर हस्ताक्षर


आवेदन कैसे करें


  • उम्मीदवार ibpsonline.ibps.in पर जाएं।

  • Recruitment of Clerk 2024 के विकल्प पर क्लिक करें।

  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

  • मांगी गई जानकारी भरें।

  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  • फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

  • फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रखें।