×

IPL 2026: लखनऊ ने दिल्ली को 142 रन का लक्ष्य दिया

आईपीएल 2026 के रोमांचक मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 142 रन का लक्ष्य दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ की टीम 141 रन पर ऑलआउट हो गई। अब्दुल समद और मिचेल मार्श ने महत्वपूर्ण रन बनाए, जबकि दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जानें इस मैच की सभी महत्वपूर्ण घटनाएं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।
 

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट पर बनाए 93 रन


LSG Vs DC, नई दिल्ली: आईपीएल के पांचवे मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 142 रन का लक्ष्य दिया। इकाना स्टेडियम में दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। होम टीम लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब्दुल समद ने 36 और मिचेल मार्श ने 35 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और थंगारसु नटराज ने 3-3 विकेट चटकाए। दिल्ली ने 14 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। टीम के इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स पिच पर मौजूद हैं। स्टब्स ने 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।


प्रिंस यादव ने एक ओवर में दो विकेट लिए

प्रिंस यादव ने पांचवे ओवर में दो विकेट हासिल किए। उन्होंने पाथुम निसांका को कैच कराया और अक्षर पटेल को बोल्ड किया। केएल राहुल, पाथुम निसांका और नीतीश राणा कैच आउट हुए। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट लिया।