×

ISRO का ब्लूबर्ड-2 सैटेलाइट लॉन्च: भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया मील का पत्थर

ISRO ने अपने शक्तिशाली रॉकेट मार्क-3 से अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लूबर्ड-2 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसमें पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस मिशन ने भारत की हेवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता को और मजबूत किया है। जानें इस सफलता के बारे में और क्या कहा पीएम मोदी ने।
 

ISRO का सफल लॉन्च

ISRO ब्लूबर्ड-2 लॉन्च: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को एक बार फिर से अंतरिक्ष में अपनी ताकत साबित की है। इसरो ने सुबह 8:54 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट मार्क-3 (एलवीएम3-एम6) के माध्यम से अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस मिशन में दो शक्तिशाली S200 सॉलिड बूस्टर का उपयोग किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।


43.5 मीटर ऊंचा यह रॉकेट श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 8:55 बजे उड़ान भरा। इसरो के अनुसार, 6,100 किलोग्राम वजनी यह संचार उपग्रह अब तक का सबसे भारी पेलोड है जो एलवीएम3 द्वारा पृथ्वी की निम्न कक्षा में स्थापित किया गया है। इससे पहले, सबसे भारी पेलोड एलवीएम3-एम5 था, जिसका वजन लगभग 4,400 किलोग्राम था और जिसे इसरो ने सफलतापूर्वक 2 नवंबर को लॉन्च किया था।


इसरो की इस सफलता पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा, "भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग... LVM3-M6 का सफल लॉन्च, जिसने भारतीय धरती से लॉन्च किए गए अब तक के सबसे भारी सैटेलाइट, USA के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 स्पेसक्राफ्ट को उसकी तय ऑर्बिट में पहुँचाया, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है। यह भारत की हेवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता को मज़बूत करता है और ग्लोबल कमर्शियल लॉन्च मार्केट में हमारी बढ़ती भूमिका को और पक्का करता है।"



पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "भारत के युवाओं की ताकत से, हमारा स्पेस प्रोग्राम ज़्यादा एडवांस्ड और असरदार बन रहा है। LVM3 ने भरोसेमंद हेवी-लिफ्ट परफॉर्मेंस दिखाकर, हम गगनयान जैसे भविष्य के मिशन के लिए नींव मज़बूत कर रहे हैं, कमर्शियल लॉन्च सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं और ग्लोबल पार्टनरशिप को गहरा कर रहे हैं।"