Sanjiv Goenka का ऋषभ पंत को धन्यवाद, LSG का IPL 2025 सफर समाप्त
लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2025 सफर
Sanjiv Goenka Rishabh Pant: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर समाप्त हो गया है। इस सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। लखनऊ ने 14 मैचों में से केवल 6 में जीत हासिल की, जबकि 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। 27 करोड़ में बिकने वाले पंत का बल्ला भी इस बार काफी कमजोर रहा। हालांकि, लीग स्टेज के अंतिम मैच में पंत ने पहली बार फॉर्म में लौटते हुए शतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद लखनऊ को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने अपने सोशल मीडिया पर कप्तान और टीम के लिए एक विस्तृत पोस्ट साझा किया। उन्होंने पंत को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और सभी कोच तथा टीम स्टाफ की भी सराहना की। उल्लेखनीय है कि संजीव गोयनका कई मौकों पर पंत की बल्लेबाजी और टीम के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए थे, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।