×

अमरनाथ यात्रा 2026: रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू, यात्रा 3 जुलाई से

अमरनाथ यात्रा 2026 की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी, जिसमें 13 से 70 वर्ष के लोग शामिल हो सकते हैं। यात्रा के लिए विभिन्न बैंक शाखाओं में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। जानें यात्रा की पूरी जानकारी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में।
 

अमरनाथ यात्रा की तिथियों की घोषणा


15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू
अमरनाथ यात्रा, श्रीनगर: 2026 के लिए अमरनाथ यात्रा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई 2026 से आरंभ होकर 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है।


यात्रा की शुरुआत से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए पहली पूजा 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित की जाएगी। इस पूजा के बाद यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी। यात्रा के पहले जत्थे का प्रस्थान जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी।


एलजी मनोज सिन्हा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 70 वर्ष की आयु के लोग इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यात्रा के लिए अनंतनाग से पारंपरिक 48 किमी लंबा नुनवान-पहलगाम रूट और गांदरबल से 14 किमी लंबा बालटाल रूट उपलब्ध रहेगा।


रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

556 बैंक शाखाओं में रजिस्ट्रेशन की सुविधा


एलजी सिन्हा ने बताया कि देशभर में लगभग 556 बैंक शाखाओं के माध्यम से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके अलावा, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक की शाखाओं में यात्रा के रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।