आंध्र प्रदेश में भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन
भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन
भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश को एक महत्वपूर्ण उपहार दिया है। शनिवार को, उन्होंने भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश का सातवां एयरपोर्ट है। भोगपुरम एयरपोर्ट से 17 अगस्त को उड़ान सेवाओं की शुरुआत होगी।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भोगपुरम एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें 17 अगस्त से शुरू होंगी। इसके साथ ही, विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से निर्धारित वाणिज्यिक उड़ानें भोगपुरम एयरपोर्ट पर स्थानांतरित हो जाएंगी।
एयरपोर्ट टर्मिनल का डिज़ाइन आंध्र प्रदेश के 'चुट्टिलु' कॉटेज, अराकू वैली और 'फ्लाइंग फिश' से प्रेरित है। इसे हर साल 60 लाख यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार किया गया है।