एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में होली उत्सव का धूमधाम
एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में होली का जश्न
देहरादून : होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने ट्रस्टी पंकज होलकर के नेतृत्व में एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित मेहमान शामिल हुए।
ट्रस्टी और डायरेक्टर एडवोकेट पंकज होलकर और प्रिंसिपल हरलीन कौर चौधरी ने सीबीएसई सहोदय कॉम्प्लेक्स के चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन और कई सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल का गर्मजोशी से स्वागत किया। सिविल डिफेंस के निदेशक और उनकी टीम भी इस उत्सव का हिस्सा बने।
इस अवसर पर स्कूल बैंड 'रोलिंग रॉकर्स' ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें भक्ति और होली के गीतों के साथ आधुनिक संगीत उपकरणों का उपयोग किया गया। उपस्थित लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं, और यह उत्सव रंगों, मिठाइयों और पकोड़ों से भरा हुआ था, जो हमारी संस्कृति और जड़ों के प्रति जुड़ाव को और मजबूत करता है।