केन्या में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 7 लोगों की जान गई, जिनमें 5 अमेरिकी नागरिक शामिल
केन्या में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना ने 7 लोगों की जान ले ली, जिनमें 5 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। यह हादसा साम्बुरु काउंटी में हुआ जब हेलीकॉप्टर सफारी पर जा रहा था। घटना के बाद बचाव दल ने मलबे से शवों को बरामद किया। जानें इस दुखद घटना के बारे में अधिक जानकारी।
Aug 20, 2026, 14:20 IST
केन्या में हेलीकॉप्टर दुर्घटना
केन्या में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: अफ्रीका के केन्या में एक हेलीकॉप्टर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब यह पर्यटकों को सफारी पर ले जा रहा था। इस हादसे में 5 अमेरिकी नागरिकों सहित कुल 7 लोगों की मृत्यु हो गई। यह घटना केन्या के साम्बुरु काउंटी में हुई।
केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (KCAA) ने इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना की पुष्टि की है। प्राधिकरण के अनुसार, यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9:13 बजे साम्बुरु काउंटी में हुआ। हेलीकॉप्टर ने लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व से उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक नीचे गिरकर जमीन से टकरा गया। खराब मौसम और घने अंधेरे के कारण राहत और बचाव कार्य में देरी हुई।