गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद में आग की घटना
गाजियाबाद: दुहाई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर रखे कूलर और कबाड़ में लगी थी। जैसे ही आग की सूचना मिली, अग्निशामक विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
मुख्य अग्निशामक अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शनिवार सुबह 10:16 बजे मोदीनगर फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मुरादनगर हॉटस्पॉट पर तैनात फायर टेंडर और घंटाघर कोतवाली से एक फायर टेंडर तथा एक वाटर बाउजर को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।
#WATCH | Uttar Pradesh: A fire broke out at a chemical factory in Ghaziabad.
CFO Rahul Pal says, "Information regarding a fire at a chemical factory was received at the Modinagar fire station at approximately 10:16 am today. Fire tenders were immediately dispatched to the… pic.twitter.com/2IG5MmIkJ0
— News Media June 20, 2026
जब अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि फैक्ट्री की छत पर रखे कबाड़ में आग लगी थी। नीचे की मंजिल पर बड़ी मात्रा में केमिकल सामग्री थी, जिससे आग के फैलने का खतरा बढ़ गया था। यदि आग नीचे तक पहुंच जाती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। इस खतरे को देखते हुए दमकल विभाग ने चारों ओर से मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
सीएफओ राहुल पाल के अनुसार, अग्निशमन विभाग की टीम ने तेजी से और सूझबूझ से काम करते हुए आग को फैलने से रोका। काफी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया। आग की त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आग की शुरुआत ऊपरी मंजिल पर रखे कबाड़ में हुई थी, जिससे आसपास रखा सामान जल गया। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, समय पर आग पर काबू पाने से फैक्ट्री परिसर सुरक्षित रहा और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।