गुरुग्राम में स्कूटी पर 10 लाख रुपये के 96 चालान, ट्रैफिक पुलिस हैरान
गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन
गुरुग्राम: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को पकड़ा। इस स्कूटी की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है, लेकिन इसके ऊपर 10 लाख रुपये के 96 चालान लंबित पाए गए। पुलिस ने इस गंभीर लापरवाही के चलते स्कूटी को तुरंत जब्त कर लिया है।
बिना हेलमेट और रॉन्ग साइड ड्राइविंग
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के राजीव चौक पर जोनल अधिकारी एएसआई विजय सिंह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बिना हेलमेट के रॉन्ग साइड से स्कूटी चला रहा था। जब पुलिस ने प्रशांत नाम के इस युवक को रोका और स्कूटी के कागजात मांगे, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद जब पुलिस ने स्कूटी के नंबर से उसकी जानकारी चेक की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया।
96 चालान और 10 लाख रुपये का जुर्माना
One scooty. One routine check. 04 Aug 2026.
· 96 pending challans under the MV Act, 1988
· ₹10,00,000 in unpaid fines
· Mostly no helmet, no insurance, no PUC
· Scooty impounded
Clear your pending challans on time.
112 | 1095#RoadSafety #Gurugram #TrafficRules pic.twitter.com/mAf4p2eyU3— Gurugram Traffic Police (@TrafficGGM) August 4, 2026
स्कूटी का रजिस्ट्रेशन और पुलिस की सलाह
पुलिस की जांच में पता चला कि इस स्कूटी पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत 96 चालान लंबित हैं, जिनमें से अधिकांश बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड चलने, बिना पॉल्यूशन और बिना इंश्योरेंस के हैं। यह सभी चालान 2025 और 2026 के दौरान हुए थे। पूछताछ में प्रशांत ने बताया कि यह स्कूटी उसकी बहन के नाम पर रजिस्टर्ड है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी को नियमों का पालन करने और लंबित चालानों का समय पर भुगतान करने की सलाह दी है।