चंडीगढ़ में पंजाब नैशनल बैंक का रिटेल आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
रिटेल कार्यक्रम का आयोजन
चंडीगढ़: चंडीगढ़ मंडल ने आज होटल पार्क व्यू में एक रिटेल कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रवीण गोयल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनुराधा चगती, सचिव- समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास, चंडीगढ़ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अंचल प्रबंधक श्री आशीष चतुर्वेदी और मंडल प्रमुख श्री सजीव कुमार झा भी विशेष रूप से शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक ग्राहकों ने भाग लिया।
मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रवीण गोयल ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से बैंक का उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाना है, ताकि वे बैंक की लाभकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने ग्राहकों को घर और कार के सपनों को पूरा करने के लिए शिक्षा और व्यक्तिगत ऋण की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। इसके साथ ही, उन्होंने डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए भी ग्राहकों को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती अनुराधा चगती ने पीएनबी द्वारा ग्राहकों के कल्याण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और भविष्य में नई योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
चंडीगढ़ अंचल प्रबंधक श्री आशीष चतुर्वेदी ने ग्राहकों को सर्वोत्तम बैंकिंग सेवाओं का आश्वासन दिया और बैंक की रिटेल योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि श्री चतुर्वेदी हाल ही में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
इस रिटेल आउटरीच कार्यक्रम के दौरान 128 करोड़ की 255 लीड्स जनरेट की गईं। पूरे चंडीगढ़ अंचल में सभी मंडलों द्वारा 554 करोड़ की 2415 लीड्स उत्पन्न की गईं। इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों को बैंक के आवास, कार, शिक्षा और अन्य रिटेल उत्पादों की जानकारी भी दी गई।