जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज की बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की बैठक का आयोजन
महराजगंज से रिपोर्ट:: जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज की तहसील इकाई नौतनवा की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को क्लब अध्यक्ष अतुल जायसवाल के निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में कुछ सदस्यों द्वारा किसी अन्य संगठन की सदस्यता लेने के विषय पर चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से गुड्डू जायसवाल को संरक्षक, सुनील शर्मा को उपाध्यक्ष, और अमित वर्मा को आय-व्यय निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। नए पदाधिकारियों का स्वागत अध्यक्ष अतुल जायसवाल और संरक्षक जगदीश गुप्ता ने फूलों की मालाओं से किया।
बैठक में पूर्व सूचना मीडिया प्रभारी दिनेश जायसवाल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पत्रकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।
इस दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा, सामाजिक मुद्दों में संगठन की भूमिका और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामसागर शर्मा, महामंत्री मुराद अली, नागेंद्र शुक्ला, अशोक गुप्ता, सागर विश्वकर्मा, संदीप जायसवाल और अरविंद त्रिपाठी सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।