×

जर्मनी में महिला ने Google पर निजता के उल्लंघन का आरोप लगाया, मामला बढ़ता जा रहा है

जर्मनी में एक महिला ने Google पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसकी निजी न्यूड तस्वीरें और वीडियो चोरी कर लिए गए हैं और अब ये गूगल सर्च परिणामों में दिखाई दे रहे हैं। महिला ने कई बार अपनी सामग्री हटाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। इस घटना ने न केवल उसकी जिंदगी को प्रभावित किया, बल्कि यह डेटा सुरक्षा और डिजिटल प्राइवेसी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानें इस मामले की पूरी कहानी और लोगों की प्रतिक्रियाएं।
 

जर्मनी में निजता का गंभीर मामला

Germany woman case: जर्मनी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने गूगल पर निजता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की है। महिला का कहना है कि उसके निजी न्यूड फोटोज और इंटीमेट वीडियो, जो उसने अपने गूगल क्लाउड स्टोरेज में सुरक्षित रखे थे, चोरी कर लिए गए हैं। यह जानकर हैरानी होती है कि ये तस्वीरें और वीडियो अब गूगल सर्च परिणामों में सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहे हैं।


चोरी की गई तस्वीरें और वीडियो

महिला का दावा है कि उसकी निजी फोटोज और इंटीमेट वीडियो उसके गूगल क्लाउड स्टोरेज से उसकी आईडी के साथ चुराए गए हैं। इसके बाद इन्हें पोर्न वेबसाइटों पर अपलोड कर दिया गया। नतीजतन, जब कोई महिला के नाम को गूगल पर सर्च करता है, तो ये सामग्री आसानी से मिल जाती है।


महिलाओं की कोशिशें बेकार

महिला ने कई महीनों तक गूगल सर्च परिणामों से अपनी तस्वीरों को हटाने की कोशिश की। प्रारंभिक शिकायतों के बाद कुछ सामग्री हटा दी गई, लेकिन महिला का कहना है कि अभी भी 2,000 से अधिक URL पर उसकी निजी सामग्री मौजूद है।


'यह अनुभव बलात्कार जैसा था' - पीड़ित महिला

महिला ने कहा कि यह अनुभव उसके लिए बलात्कार के समान था। इससे उसे पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण उन्हें अपनी नौकरी और रहने की जगह बदलनी पड़ी। इस मामले के उजागर होने के बाद गूगल पर निजता के उल्लंघन और डेटा सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। जर्मनी में अब गूगल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।


यह मामला केवल एक महिला की निजता के उल्लंघन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर डेटा सुरक्षा और डिजिटल प्राइवेसी पर गंभीर सवाल उठाता है।