जालंधर में डिप्टी कमिश्नर वर्जीत वालिया का अभिनंदन
मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन का स्वागत
जालंधर: शहर के मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ने हाल ही में नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर वर्जीत वालिया (IAS) का गर्मजोशी से स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल के नेतृत्व में टीम ने डीसी साहब से मुलाकात की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस मुलाकात के दौरान, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 को स्थापित इस एसोसिएशन ने मॉडल टाउन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि मार्केट को अतिक्रमण मुक्त किया गया है और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निजी सफाई सेवक नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतिदिन सुबह मार्केट को साफ करते हैं।
चेयरमैन लखीर सिंह लाली घुम्मन ने बताया कि अब हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और विदेशों से आने वाले एनआरआई ग्राहक भी यहां सुरक्षित महसूस करते हैं। सुखबीर सिंह ने बताया कि मार्केट के वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए म्यूजिक सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसमें सुबह-शाम भक्ति संगीत और मधुर धुनें बजती हैं।
डिप्टी कमिश्नर वर्जीत वालिया ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि किसी भी आवश्यकता के समय उनसे सीधे संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने यह भी याद किया कि वह पहले भी जालंधर में सेवाएं दे चुके हैं, विशेषकर कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने शहरवासियों की सहायता की थी।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव दुग्गल के साथ चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मन, वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह सुखी, वाइस प्रेसिडेंट रमेश लखनपाल, महासचिव सुखविंदर सिंह नंद्रा, कैशियर सुरिंदर पाल सिंह ढींगरा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी अनंतप्रीत सिंह रोबिन, जॉइंट कैशियर दिवजोत सिंह, सलाहकार मनोज मेहता, विजय खुल्लर, जी.एस. नागपाल, अनिल अरोड़ा, सरदार भूपिंदर सिंह पिंदा, जसवंत सिंह पिंटू, ए.एस भाटिया, डॉ. जसविंदर सिंह और गौरव अरोड़ा भी उपस्थित थे।