डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय संघ की कारों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की
यूरोपीय संघ के व्यापार समझौते का उल्लंघन
वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय संघ से आने वाली कारों और ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है। यह नई दरें अगले सप्ताह से प्रभावी होंगी। ट्रम्प का कहना है कि यूरोपीय संघ ने पहले से तय व्यापार समझौते का पालन नहीं किया है, जिसके कारण यह कदम उठाया गया है।
अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि यूरोपीय कंपनियां अमेरिका में कार और ट्रक का निर्माण करती हैं, तो उन पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। ट्रम्प के अनुसार, वर्तमान में अमेरिका में कई नई ऑटोमोबाइल और ट्रक फैक्ट्रियों का निर्माण हो रहा है, जिसमें 100 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में इस तरह का निवेश और विकास पहले कभी नहीं देखा गया है, जिससे अमेरिकी नागरिकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।