×

तुर्की में इजरायली दूतावास के बाहर गोलीबारी, दो हमलावर मारे गए

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में इजरायली वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी की घटना में दो हमलावर मारे गए हैं। इस हमले के बाद एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि वह समय पर समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई की जा सकती है। ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। जानें इस घटना के पीछे की पूरी कहानी और इसके संभावित परिणाम।
 

गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी भी घायल


Iran Israel War, तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में इजरायली वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। इस हमले में दो हमलावरों की मौत हो गई, जबकि एक को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है। घटना के तुरंत बाद, इमारत के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया।


अमेरिकी राष्ट्रपति का ईरान को चेतावनी

यह घटना उस दिन हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने की समय सीमा समाप्त होने की चेतावनी दी। ट्रंप ने ईरान को शांति प्रस्ताव स्वीकार न करने पर हमले की धमकी दी है।


अमेरिका ने बहरीन से नाविकों को वापस बुलाया


तुर्की के मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों के इरादे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे के चलते अमेरिका ने बहरीन से अपने लगभग 1500 नाविकों को वापस बुला लिया है।


ट्रम्प की ईरान को खत्म करने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान को एक रात में समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान समय सीमा के भीतर अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है।


ट्रम्प ने ईरान से होर्मुज स्ट्रेट खोलने की मांग की है, जो कि विश्व के लगभग 20% तेल की आपूर्ति का मार्ग है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (वॉशिंगटन समय) तक की डेडलाइन दी है।


ईरान ने युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराया

व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के नेता बातचीत कर रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कोई समझौता होगा या नहीं। ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकराते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।