तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की ब्रिटेन और अमेरिका यात्रा
मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा का पहला चरण
लंदन, 20 अगस्त: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ब्रिटेन और अमेरिका की दस दिन की यात्रा के पहले चरण में बृहस्पतिवार को लंदन में कदम रखा। राज्य सरकार ने इस यात्रा की जानकारी साझा की।
रेड्डी का कार्यक्रम ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावत्निक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट और अमीरात स्टेडियम का दौरा करना है।
वह अमीरात स्टेडियम में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल से संबंधित एक प्रस्तुति में भाग लेंगे। ब्रिटेन में उनके दौरे के दौरान कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लंदन विश्वविद्यालय और लंदन बिजनेस स्कूल (एलबीएस) में संवाद और अन्य कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
इसके बाद, मुख्यमंत्री अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, जहां वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) का दौरा करेंगे।
उनका 25 अगस्त को बॉस्टन में 'वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी' के एक दल के साथ संवाद का कार्यक्रम है। इसके अलावा, न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) की अमेरिकी इकाई द्वारा आयोजित प्रवासी भारतीयों के साथ मुलाकात भी उनके एजेंडे में शामिल है।
इससे पहले, बृहस्पतिवार की सुबह नई दिल्ली हवाई अड्डे पर कांग्रेस सांसद मल्लू रवि और राज्य सरकार के प्रोटोकॉल मामलों के सलाहकार हरकारा वेणुगोपाल ने उन्हें विदाई दी।
रेड्डी बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए थे।