दशहरा 2025: बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व
दशहरा 2025 की शुभकामनाएं
दशहरा 2025 की शुभकामनाएं और चित्र: विजयदशमी, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, 2 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। विभिन्न स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है, और रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया जाता है। यह पर्व हमें यह सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में सत्य और अच्छाई की ही विजय होती है। दशहरा न केवल धार्मिक उत्साह का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकता और प्रेरणा का भी संदेश देता है।
दशहरे की शुभकामनाएं
इस विशेष अवसर पर अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को दशहरा की शुभकामनाएं भेजकर उनके साथ खुशियों का आदान-प्रदान करें। दशहरा के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और तस्वीरें आपके उत्साह को और बढ़ा देंगी। यहाँ हम आपके लिए 100+ चुनिंदा शुभकामना संदेश और व्हाट्सएप-फेसबुक स्टेटस प्रस्तुत कर रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।
इस दशहरा प्रण लेना होगा,
रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,
बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,
हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।
हैप्पी दशहरा 2025
दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर,
वो विजय का प्रतीक बन जाता है।
दशहरा की शुभकामनाएं
अधर्म पर धर्म की विजय,
असत्य पर सत्य की विजय,
बुराई पर अच्छाई की विजय,
पाप पर पुण्य की विजय,
अत्याचार पर सदाचार की विजय,
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय,
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।
हैप्पी दशहरा
धर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है,
कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है।
Dussehra 2025 की शुभकामनाएं
बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,
राम बसे आपके मन में रावण कभी न आपके आसपास हो।
विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं
रामलीला और रावण दहन का महत्व
दशहरा का त्योहार भगवान राम की रावण पर विजय की कहानी को जीवंत करता है। रामलीला के मंचन से लेकर पुतला दहन तक, यह पर्व हर किसी को सत्य और धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। रावण दहन का दृश्य हमें याद दिलाता है कि अहंकार और बुराई का अंत निश्चित है। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी इस उत्सव में उत्साह के साथ शामिल होते हैं।
शुभकामना संदेशों से बांटें खुशियां
विजयदशमी के इस पावन अवसर पर आप अपने संदेशों के जरिए अपनों को सकारात्मकता और प्रेरणा दे सकते हैं। चाहे व्हाट्सएप स्टेटस हो, फेसबुक पोस्ट हो या मैसेज, ये शुभकामनाएं आपके रिश्तों को और मजबूत करेंगी। हमारे द्वारा चुने गए संदेश और कोट्स सरल, प्रभावशाली और दिल को छूने वाले हैं, जो इस त्योहार की भावना को बखूबी दर्शाते हैं।