×

दिल्ली में आज ट्रैफिक एडवाइजरी: 10 सड़कें बंद रहेंगी

दिल्ली में आज सुबह 10 बजे से 12 बजे तक इमरजेंसी के कारण 10 प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इस दौरान पार्किंग केवल निर्धारित स्थानों पर करने की अपील की गई है। जानें किन सड़कों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध और कैसे करें यात्रा की योजना।
 

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी: दिल्ली के निवासियों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है। आज सुबह 10 बजे से 12 बजे तक इमरजेंसी के कारण दिल्ली की 10 प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि पार्किंग केवल निर्धारित स्थानों पर ही करें। प्रतिबंधित क्षेत्रों में खड़े वाहनों को टो किया जाएगा, इसलिए ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।


आज बंद रहेंगी ये सड़कें


ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे से ITO चौक, डब्ल्यू पॉइंट, BSZ मार्ग, दिल्ली गेट, JLN मार्ग, राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन क्रॉसिंग, सलीमगढ़ फ्लाईओवर बाईपास, MGM-प्रगति मैदान सुरंग से शांति वन चौक, विकास मार्ग एवं IP मार्ग और इनके आस-पास के रास्तों पर यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन रहेगा।