×

दिल्ली में मां के खिलाफ बेटे द्वारा बलात्कार का मामला

दिल्ली के हौज़ काज़ी इलाके में एक बेटे पर अपनी 65 वर्षीय मां के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला तब सामने आया जब महिला अपने पति के साथ तीर्थयात्रा से लौटने के बाद बेटे के साथ झगड़ा कर रही थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
 

दिल्ली में मां के खिलाफ बेटे का घिनौना अपराध

Son Rape Mother: दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेंट्रल दिल्ली के हौज़ काज़ी क्षेत्र में 39 वर्षीय एक युवक पर अपनी लगभग 65 वर्षीय मां के साथ बलात्कार और मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे ने उसे 'खराब चरित्र' का आरोप लगाते हुए धमकाया और कई बार उसका यौन शोषण किया।


पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति के साथ सऊदी अरब की तीर्थयात्रा पर गई थीं। इस दौरान, बेटे ने अपने पिता को फोन कर मां पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया और तलाक की मांग की। दंपति 1 अगस्त को दिल्ली लौटे, जिसके बाद आरोपी ने अपनी मां के साथ झगड़ा किया और कई बार उन्हें धमकाया।


कमरे में बंद कर किया बलात्कार

कमरे में बंद कर किया बलात्कार 


शिकायत के अनुसार, 11 अगस्त की रात लगभग 9:30 बजे आरोपी ने मां से अकेले में बात करने की जिद की। इसके बाद वह उन्हें कमरे में ले गया, दरवाजा बंद किया और चाकू व कैंची दिखाकर बलात्कार किया। डर और शर्म के कारण महिला ने तुरंत किसी को नहीं बताया और अपनी बेटी के साथ कमरे में सोने लगीं। लेकिन 14 अगस्त की रात करीब 3:30 बजे आरोपी ने फिर से वही हरकत की। इस बार पीड़िता ने साहस जुटाया और सीधे पुलिस से संपर्क किया।


पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी


महिला अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ हौज काजी थाने पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल के रूप में की। आरोपी स्नातक है लेकिन वर्तमान में बेरोजगार है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और फॉरेंसिक जांच भी जारी है। पीड़िता का पति एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी है, जबकि वह स्वयं एक गृहिणी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है।