दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग की घटना, गैंग ने ली जिम्मेदारी
बॉलीवुड की अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने बताया कि देर रात कई राउंड गोलियां चलाई गईं। जानें इस घटना के बारे में और क्या जानकारी मिली है।
Sep 12, 2025, 21:26 IST
दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित निवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इन गैंगों ने इस वारदात को अंजाम देने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित घर के बाहर देर रात फायरिंग की गई। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं। इसके बाद शुक्रवार की सुबह लगभग 4:30 बजे दो और राउंड फायरिंग की गई।
खबर को अपडेट किया जा रहा है।