पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले
पंजाब पुलिस में महत्वपूर्ण फेरबदल
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 12 आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 124 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव में साइबर क्राइम, एनआरआई, आंतरिक निगरानी, एएनटीएफ और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। वी. नीरजा को स्पेशल डीजीपी, एनआरआई पंजाब का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि राजेश कुमार जायसवाल को एडीजीपी साइबर क्राइम नियुक्त किया गया है।
वी. नीरजा को साइबर क्राइम से हटाकर स्पेशल डीजीपी, एनआरआई पंजाब बनाया गया है। राजेश कुमार जायसवाल अब एडीजीपी साइबर क्राइम पंजाब होंगे और जेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। नानक सिंह को डीआईजी इंटरनल विजिलेंस सेल नियुक्त किया गया है, और वे रोपड़ रेंज के डीआईजी का अतिरिक्त कार्य भी देखेंगे। वत्सला गुप्ता को एआईजी पर्स-II और प्रज्ञा जैन को एआईजी एएनटीएफ, लुधियाना रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में भी बदलाव
अरविंद मीणा को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, लुधियाना और आकर्षी जैन को डीसीपी मुख्यालय, अमृतसर बनाया गया है। जसरूप कौर बाठ को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, जालंधर तथा आदित्य एस. वारियर को डीसीपी सिटी, जालंधर नियुक्त किया गया है। जयंत पुरी को एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन, अमृतसर की जिम्मेदारी मिली है। अशोक मीणा एसपी इन्वेस्टिगेशन, श्री मुक्तसर साहिब और धरावत साई प्रकाश एडीसीपी-III, लुधियाना का अतिरिक्त कार्य देखेंगे।
अन्य जिम्मेदारियों में भी फेरबदल
प्रज्ञा जैन के पास इंटरनल सिक्योरिटी का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। इस तबादले के आदेश से पंजाब पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती हुई है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल से साइबर अपराध, एनआरआई मामलों, आंतरिक निगरानी और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।