पंजाब में पेप्सिको कर्मचारी ने लॉटरी से जीते 1.50 करोड़ रुपये
लुधियाना में लॉटरी का बड़ा पुरस्कार
लुधियाना: हाल ही में पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी का पहला पुरस्कार जिला परिषद कार्यालय में निकाला गया। इस ड्रॉ में 1.50 करोड़ रुपये का पुरस्कार उस टिकट पर निकला जो भनोट एंटरप्राइजेज के पठानकोट स्थित एजेंट अशोक बावा द्वारा बेचा गया था। यह टिकट भगवांसर निवासी मेहरा के नाम पर निकला है। मेहरा, जो पेशे से पेप्सिको कंपनी में कार्यरत हैं, ने पिछले छह महीनों से लॉटरी टिकट खरीदना शुरू किया था। इतनी बड़ी राशि जीतने पर वह बेहद खुश हैं।
भनोट एंटरप्राइजेज के शाम सुंदर भनोट ने बताया कि इस महीने का सबसे बड़ा आकर्षण पंजाब स्टेट डियर मई डे बम्पर है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लॉटरी का पहला पुरस्कार 3 करोड़ रुपये है, जो जनता द्वारा खरीदी गई टिकटों से निकाला जाएगा। इसका ड्रॉ 16 मई को आयोजित किया जाएगा।