×

पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन

फरीदाबाद में 'सुनो नहरों की पुकार' मिशन के तहत एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को साइकिल पुरस्कार में दी जाएगी। जानें इस प्रतियोगिता के बारे में और कैसे यह पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद कर रही है।
 

पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए प्रतियोगिता


  • 12 सितंबर को लक्की ड्रा का आयोजन, विजेताओं को साइकिल पुरस्कार में दी जाएगी


फरीदाबाद में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता। नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में 'सुनो नहरों की पुकार' मिशन के तहत एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का लक्की ड्रा 12 सितंबर को होगा, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को साइकिल पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।


प्रतियोगिता का विषय 'सिंगल यूज प्लास्टिक लाओ-पर्यावरण बचाओ, इको ब्रिक्स बनाओ-ईनाम में साइकिल पाओ' रखा गया है। इसमें विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक को पानी या कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलों में भरकर जमा करना था।


इको ब्रिक्स बनाओ-इनाम में साइकिल पाओ


रावमावि सराय ख्वाजा के प्रधानाचार्य रविंदर कुमार मनचंदा ने बताया कि यह प्रतियोगिता मिशन संरक्षक और हसला राज्य संगठन सचिव दीपक छारा के निर्देशन में आयोजित की गई है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।


विद्यार्थियों द्वारा जमा की गई इको ब्रिक्स का उपयोग विद्यालय के मैदान में एक पेड़ के चबूतरे के निर्माण में किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।


यह भी पढ़ें : स्वच्छता सेवा अभियान : 25 को 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' श्रमदान गतिविधि का आयोजन