पोलियो दिवस पर बच्चों को दी गई पोलियो खुराक, जागरूकता का संदेश
पोलियो दिवस का आयोजन
महराजगंज से रिपोर्ट :: आज पोलियो दिवस के अवसर पर नौतनवां नगर के आदर्श जूनियर हाई स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पोलियो दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और स्वच्छता एवं जागरूकता को बढ़ावा दें।
कार्यक्रम में सभासद राहुल दूबे, अशोक रौनियार, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही, एएनएम दुर्गावती यादव, रवि त्रिपाठी, प्रमोद पाठक सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी उपस्थित रहीं।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट