फेसबुक और इंस्टाग्राम में तकनीकी समस्या, यूजर्स को हो रही परेशानी
फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं ठप
फेसबुक सर्वर में समस्या: मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम शुक्रवार की शाम अचानक ठप हो गए। यूजर्स को लॉगिन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और न ही वे कोई पोस्ट साझा कर पा रहे हैं। इस तकनीकी समस्या के कारण यूजर्स को काफी दिक्कतें हो रही हैं। दोनों प्लेटफॉर्म के होम पेज पर नई पोस्ट दिखाई नहीं दे रही हैं। इसके अलावा, कई यूजर्स ने पेज क्रैश होने की भी शिकायत की है।
फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स को उनकी प्रोफाइल जानकारी भी नहीं मिल रही है। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, कई यूजर्स ने पेज क्रैश की रिपोर्ट की है। हालांकि, यह समस्या अभी तक फेसबुक और इंस्टाग्राम के मोबाइल एप्लिकेशन पर नहीं आई है। इस बीच, कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है, लेकिन यूजर्स इस स्थिति को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।