भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
भाजपा महिला मोर्चा ने अमृतसर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया, जिसमें पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, वनों की कटाई जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना था। श्रुति विज ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को इन मुद्दों के प्रति जागरूक किया।
Jun 8, 2025, 20:33 IST
विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन
अमृतसर/दीपक मेहरा : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और वार्ड नंबर 10 की पार्षद श्रुति विज के नेतृत्व में ग्रीन फील्ड में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्क में पौधारोपण किया गया। श्रुति विज ने बताया कि यह दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में डाली भाटिया, अनु, सोवी, राधा, पूनम, संगीता, सोनू और अन्य उपस्थित थे।