भाजपा महिला मोर्चा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया
पौधारोपण अभियान का आयोजन
अमृतसर/दीपक मेहरा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा रीना जेटली के नेतृत्व में भाजपा अमृतसर की महिला कार्यकर्ताओं ने आकाश एविन्यू पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला सचिव कपिल शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर की अध्यक्षा पार्षद श्रुति विज, जिला उपाध्यक्ष मीनू सहगल, महिला मोर्चा महामंत्री डॉली भाटिया, जनक जोशी, सोनिया, प्रवीन, पुष्पा, रिम्पी, शशि, मनदीप आदि भी शामिल हुए।
हरविंदर सिंह संधू ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बिना जीवन संभव नहीं है। रीना जेटली ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें जंगलों को पुनर्जीवित करना, पेड़-पौधे लगाना और वर्षा के पानी को संचित करना आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने आस-पास की खुली जगहों पर पौधारोपण करें और उनकी देखभाल करें।